मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना: हर महीने कैसे मिलेंगे 4000 से 6000 रुपये, किन-किन कागजों की होगी जरूरत
नमस्कार दोस्तों! स्वागत है आपका हमारे blog पर।
आज हम बात करने वाले हैं बिहार सरकार की सबसे बड़े Youth Internship Program — मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के बारे में।
अगर आप 12वीं पास हैं, ITI या डिप्लोमा किया है, या फिर ग्रेजुएशन कर चुके है
तो यह जानकारी पूरा आपके लिए है! क्योंकि इस योजना के तहत आपको हर महीने 4000 से 6000 रुपये तक मिल सकते हैं, और उसके
क्या है मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना?
दोस्तों, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना बिहार के युवाओं के लिए लॉन्च की गई एक स्किल-बेस्ड इंटर्नशिप स्कीम है। इसका मुख्य उद्देश्य है युवाओं को बड़ी कंपनियों में काम सीखने का मौका देना, रोजगार के अवसर बढ़ाना, हर महीने आर्थिक सहायता देकर करियर को मज़बूत बनाना
यह योजना 1 जुलाई 2025 को लॉन्च हुई थी और इसका पूरा नाम है:
CM Promotion of Readiness, Awareness and Technical Insights for Guiding Youth Advancement (CM PRATIGYA)
सरकार का लक्ष्य है कि अगले 5 वर्षों में 1 लाख से ज्यादा युवाओं को इस योजना से जोड़ना। इस योजना का उद्देश्य राज्य में रोजगार और कौशल विकास के ज्यादा से ज्यादा अवसर देने की कोशिश है। इस इंटर्नशिप योजना के तहत 12वीं से ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट्स को 6000 रुपये महीने का Stipend दिया जाएगा।
इस योजना का लक्ष्य है कि अगले 5 साल में कम से कम एक लाख युवाओं को इस योजना के अंतर्गत इंटर्नशिप का मौका मिले। बिहार सरकार ने इसके लिए 40,69,24,000 रुपये का बजट रखा है।मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का उद्देश्य बिहार में युवाओं को बड़ी कंपनियों में काम का अनुभव देना इंटर्नशिप के लिए आर्थिक प्रोत्साहन देकर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को प्रेरित करना
कितना मिलेगा पैसा? मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की विशेषता
सबसे बड़ा सवाल यही है – कितना पैसा मिलेगा?
तो सुनिए
12वीं पास युवाओं को – ₹4000/माह
ITI/डिप्लोमा वाले युवाओं को – ₹5000/माह
ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट्स को – ₹6000/माह
और अगर आपकी इंटर्नशिप बिहार से बाहर होती है,तो सरकार आपको 3 महीने तक 2000 रुपये अतिरिक्त देगी। यानी कुल मिलाकर एक शानदार कमाई + अनुभव।
कौन आवेदन कर सकता है? Eligibility
इस योजना का फायदा उठाने के लिए ये शर्तें जरूरी हैं:
आवेदक बिहार का निवासी होना चाहिए
उम्र 18 से 25 साल
न्यूनतम योग्यता: 12वीं पास
ITI/डिप्लोमा वालों को 5000 रुपये
ग्रेजुएट/PG वालों को 6000 रुपये
कौशल विकास प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र जरूरी
पहले साल 5000 युवाओं का चयन होगा
और अगले साल से 20,000 युवाओं को मौका दिया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
अब बात करते हैं सबसे ज़रूरी हिस्से – आवेदन प्रक्रिया की।
Step 1: Registration
आधिकारिक पोर्टल खोलें
Candidate Registration पर क्लिक करें
नाम, DOB, ईमेल और मोबाइल नंबर भरें
ईमेल OTP से Verify करें
पासवर्ड सेट करें
Register बटन दबाएँ
Step 2: Login
ईमेल और पासवर्ड से लॉगिन करें
अब आपको अपनी Profile भरनी होगी
माता-पिता का नाम
पूरा पता
धर्म, जाति
Alternative मोबाइल नंबर
Step 3: Educational Details
अपनी शैक्षिक योग्यता पूरी भरें
सभी Certificates और Documents अपलोड करें
Step 4: Declaration
आखिरी में Declaration स्वीकार करें
Submit करके फॉर्म पूरा करें
फॉर्म सबमिट होते ही आपका Registration पूरा हो जाता है।
चयन कैसे होगा?
इस योजना में चयन इस तरह होगा:
आप अपनी पसंद के Trade में आवेदन करेंगे
कंपनियाँ + सरकारी अधिकारी मिलकर आपकी Eligibility चेक करेंगे
पात्र उम्मीदवारों की List पोर्टल पर अपलोड की जाएगी
चयनित युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा
अभी चयन नियम फाइनल हो रहे हैं, लेकिन प्रक्रिया बिल्कुल साफ और डिजिटल है।
जरूरी दस्तावेज़
आवेदन करने के लिए आपके पास ये डॉक्यूमेंट होने चाहिए:
आधार कार्ड
शैक्षिक प्रमाण पत्र
स्किल ट्रेनिंग सर्टिफिकेट
पासपोर्ट साइज फोटो
जाति प्रमाण पत्र (अगर है)
निवास प्रमाण पत्र
बैंक पासबुक
आधार से लिंक बैंक अकाउंट
हेल्पलाइन नंबर
किसी भी सवाल, सहायता या समस्या के लिए आप इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना से जुड़े अन्य सवाल -जबाब
दोस्तों, उम्मीद है कि आपको मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की पूरी जानकारी मिल गई होगी।
अगर आप 18–25 उम्र के युवा हैं और करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए Golden Opportunity है।
अगर blog पसंद आए तो
👍 लाइक करें
📢 शेयर करें
🔔 Page को सब्सक्राइब करना ना भूलें ताकि ऐसी ही उपयोगी जानकारी आपको मिलती रहे।
धन्यवाद! अगले blog में मिलते हैं।
लेटेस्ट





Hi..